सोमवार, 15 सितंबर 2025

 

सूर्या ने जीत भारतीय सेना को समर्पित की:पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया; दुबई स्टेडियम में 'भारत माता की जय' के नारे गूंजे




एशिया कप में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत भारतीय सेना को समर्पित कर दी। सूर्या और टीम इंडिया का मैसेज साफ था कि यह जीत देश के जवानों को सम्मान देने के लिए है। पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने-सामने थी।

खास बात यह रही कि मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले टॉस के वक्त भी सूर्या ने PAK कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टॉस के वक्त और मैच के बाद प्रतिद्विंद्वी खिलाड़ियों का हाथ-मिलाना कर्टसी माना जाता है। मतलब एक-दूसरे के लिए सम्मानजनक व्यवहार। भारतीय टीम ने संदेश दे दिया कि एशिया कप में खेलना इस टूर्नामेंट के लिए उसका कमिटमेंट है, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों से कर्टसी निभाने का उनका कोई इरादा नहीं है

पढ़िए IND vs PAK मैच के टॉप-13 मोमेंट्स...

1. सूर्या ने कहा- हम पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों के साथ


रविवार की सूर्यकुमार यादव का 35वां जन्मदिन था और स्टेडियम में फैंस ने उन्हें बधाई दी। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में होस्ट संजय मांजरेकर ने उनके लिए हैप्पी बर्थ-डे सॉन्ग भी गया। सूर्या ने शुक्रिया अदा करते हुए कहा यह जीत भारत को रिटर्न गिफ्ट है।

प्रजेंटेशन के अंत में सूर्या ने कहा, हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। हम अपनी एकजुटता दिखाते हैं और आज की जीत हम इंडियन आर्म्ड फोर्स को डेडिकेट करते हैं।

2. सिक्स के साथ दिलाई जीत, पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया

16वें ओवर की पांचवीं बॉल पर सूर्यकुमार यादव ने सिक्स लगाकर मैच जिताया। उन्होंने सुफियान मुकीम की बॉल पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से सिक्स लगाया। ​​मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया।

3. भारतीय फैंस ने भारत माता की जय के नारे लगाए भारतीय पारी के 8वें ओवर के बाद इंडियन फैंस ने टीम को सपोर्ट करते हुए 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। इस समय भारत को जीत के लिए 57 रन की जरूरत थी। स्टेडियम में करीब 70% फैंस भारतीय टीम के सपोर्टर थे।


4. टॉस के वक्त कप्तानों की नजरें तक नहीं मिली

टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया। दोनों ने एक-दूसरे से नजरें भी नहीं मिलाईं। इंटरनेशनल मैचों में टॉस के बाद दोनों कप्तानों के हाथ मिलाने की परंपरा रही है।

5. पंड्या ने पहले ओवर में विकेट दिलाया, अयूब शून्य पर आउट

हार्दिक पंड्या ने भारत को पहले ही ओवर में विकेट दिलाया। उनकी पहली बॉल वाइड रही। फिर पंड्या ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ बॉल डाली। इसे सईम अयूब ने पॉइंट पर खेल दिया। जहां जसप्रीत बुमराह ने कैच पकड़ किया। सईम अयूब खाता भी नहीं खोल सके। वे लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। पंड्या के इस ओवर से 5 रन आए।

6. फखर रिव्यू लेकर आउट होने से बचे


जसप्रीत बुमराह के ओवर में फखर जमान रिव्यू लेकर आउट होने से बचे। ओवर की चौथी बॉल बुमराह ने इनस्विंगिंग यॉर्कर डाली, जो फखर के पैर पर लगी। यहां उन्हें फील्ड अंपायर ने LBW दे दिया। बैटर फखर ने रिव्यू लिया। रिप्ले में दिखा कि बॉल लेग स्टंप के बाहर पिच हो रही थी। ऐसे में फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

इसी ओवर की दूसरी बॉल पर बुमराह ने मोहम्मद हारिस को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। बुमराह ने गुड लेंथ बॉल डाली, जिस पर हारिस ने लेग साइड पर बड़ा शॉर्ट खेलना चाहा। यहां टाइमिंग सही नहीं रही। बॉल डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर खड़ी हो गई। जहां हार्दिक पंड्या ने दौड़ते हुए कैच पकड़ा।

7. सलमान को जीवनदान, अगले ओवर में आउट





9वें ओवर की दूसरी बॉल पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा रिव्यू लेकर आउट होने से बचे। वरुण चक्रवर्ती की 94 किमी रफ्तार की गुगली बॉल पर आगा ने स्वीप शॉट खेला। बॉल, बैट से कनेक्ट नहीं हुई और आगा के पैड पर जा लगी। यहां अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया।

आगा ने रिव्यू लिया और हॉक-आई के मुताबिक, गेंद बैट को चकमा देकर लेग स्टंप के बाहर निकल रही थी। पाकिस्तान का यह दूसरा सफल रिव्यू रहा। हालांकि, 10वें ओवर की आखिरी बॉल पर अक्षर पटेल ने सलमान आगा को 3 रन पर आउट कर दिया।

8. कुलदीप ने कैच छोड़ा, अगली दो बॉल पर दो विकेट लिए

13वें ओवर की लगातार दो बॉल पर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने दो मौके बनाए। कुलदीप ने ओवर की तीसरी बॉल शॉर्ट ऑफ लेंथ की फेंकी। हसन नवाज ने सामने की तरफ शॉट खेला। कुलदीप ने खुद की बॉल पर डाइव लगाई, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके।

अगली ही बॉल पर कुलदीप ने हसन को आउट कर दिया। इस बार हसन ने फुल लेंथ बॉल पर स्वीप शॉट खेला। बॉल, बैट पर सही से कनेक्ट नहीं हुई और अक्षर पटेल ने आसान-सा कैच लपक लिया। ओवर की पांचवीं बॉल पर कुलदीप ने ओवर का दूसरा विकेट भी निकाला। उन्होंने मोहम्मद नवाज को शून्य के स्कोर पर LBW आउट कर दिया।

9. साहिबजादा फरहान को जीवनदान

14वें ओवर की दूसरी बॉल पर पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान रिव्यू लेकर आउट होने से बचे। यहां फरहान ने अक्षर पटेल की फुल लेंथ बॉल पर डिफेंस किया था। बॉल उनके पैड पर लगी। भारतीय प्लेयर्स की अपील पर अंपायर ने आउट दे दिया। फरहान ने रिव्यू लिया और रिप्ले में पता चला कि बॉल लेग स्टंप मिस कर रही थी।

10. अभिषेक ने चौके से खाता खोला

128 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम की शुरुआत ओपनर अभिषेक शर्मा ने चौके के साथ की। उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी के पहले ओवर की पहली दो बॉल पर बाउंड्री लगाई। उन्होंने पहली बॉल पर चौका और दूसरी बॉल पर सिक्स लगा दिया।

11. लगातार 2 चौके लगाने के बाद गिल स्टंपिंग आउट हुए


दूसरे ओवर में भारत ने अपना पहला विकेट गंवाया। सईम अयूब ने ओवर की आखिरी बॉल बाहर की तरफ फेंकी। गिल आगे निकलकर शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन वे यहां चूक गए और विकेटकीपर मोहम्मद हारिस ने उन्हें स्टंपिंग आउट कर दिया। गिल 10 रन बनाकर आउट हुए। विकेट से पहले गिल ने लगातार 2 चौके लगाए थे।

12. तिलक ने 98 मीटर का सिक्स लगाया

10वें ओवर की पहली बॉल पर तिलक वर्मा ने 98 मीटर लंबा सिक्स लगा दिया। सुफियान मुकीम ने बॉल हवा में फेंकी। तिलक ने एक घुटने पर बैठकर स्लॉग स्वीप खेला और बॉल स्टेडियम के दूसरे टियर में बैठे दर्शकों के पास पहुंची दी।

13. नवाज से तिलक का कैच छूटा

11वें ओवर में तिलक वर्मा को जीवनदान मिला। खुद की ही बॉलिंग पर मोहम्मद नवाज से तिलक का आसान-सा कैच छोड़ दिया। तिलक ने ओवर की चौथी बॉल पर गलती से गेंदबाज की दिशा में शॉट खेल दिया, लेकिन नवाज कैच पकड़ नहीं सके। उन्होंने बॉल को पकड़ने के तीन प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी ओवर में सूर्यकुमार यादव LBW होने से बच गए। यहां पाकिस्तान ने रिव्यू भी गंवा दिया।




रविवार, 14 सितंबर 2025


देश में भारत-PAK मैच का विरोध,उद्धव समर्थकों ने टीवी तोड़े:PM को सिंदूर भेजा; पीड़ित बोले- जिनके हाथ खून से सने, उन्हीं से मैच




atOptions = { 'key' : 'be473002375083a97a2bd6f0f4163600', 'format' : 'iframe', 'height' : 60, 'width' : 468, 'params' : {} };
url("/assets/images/loading.154c749d.svg") 50% center / auto no-repeat scroll padding-box border-box rgb(250, 250, 250); border-radius: 4px; box-sizing: border-box; display: flex; flex-direction: column; margin: 0px; max-height: 280px; min-height: 280px; opacity: 0.99; overflow: hidden; padding: 10px 0px; transition: padding 0.2s ease-in-out, background 0.2s ease-in-out;">

>एशिया कप 2025 में आज दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पहला इंटरनेशनल मैच है। हालांकि देशभर के क्रिकेट प्रशंसक बंटे हुए हैं। कहीं विरोध हो रहा है, तो कहीं टीम इंडिया की जीत के लिए हवन पूजा की जा रही है।22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले और 7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है, जब दोनों देशों की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी।

महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने टीवी तोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम को सिंदूर भेजा, साथ ही BCCI के लिए चंदा मांगा

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजन ने भी भारत-पाक मैच के खिलाफ बयान दिया। कइयों ने कहा-जिनके हाथ खून से सने हैं, हमारा उन्हीं से मैच हो रहा है।

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से सवाल किया कि क्या मैच से कमाया गया पैसा पहलगाम हमले में मारे गए 26 नागरिकों की जान से ज्यादा कीमती है।





शुक्रवार, 5 सितंबर 2025

CDS बोले-देश के लिए विचारधारा जरूरी, जैसे शरीर में खून:दुश्मन परमाणु हथियारों से लैस, पड़ोसियों के साथ सीमा विवाद बड़ी चुनौती


गोरखपुर (यूपी) में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा- भूमि राष्ट्र की भौतिक पहचान है। राष्ट्र की विचारधारा की सुरक्षा भी जरूरी है। एक राष्ट्र के संचालन के लिए विचारधारा उतनी ही जरूरी है, जितना शरीर के लिए खून। यह प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देती है।

जनरल चौहान ने कहा- दुश्मन परमाणु हथियारों से लैस है। सीमा विवाद सबसे बड़ी चुनौती है। आजादी के बाद से सीमा विवाद को लेकर कई लड़ाइयां हुईं। चीन के साथ सीमा विवाद सबसे बड़ी चुनौती है। फिर क्षेत्रीय अस्थिरत

शुक्रवार को जनरल चौहान गोरखनाथ मंदिर में आयोजित 'भारत के समक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियां' विषय पर आयोजित सेमिनार पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने ये बातें कहीं। इस दौरान सीएम योगी भी उनके साथ रहे। ये सेमिनार महंत दिग्विजयनाथ महाराज और अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर हर साल आयोजित किया जाता है।

बुधवार, 3 सितंबर 2025

 

चीन से किम जोंग का जूठा गिलास ले गए बॉडीगार्ड्स:पुतिन से मुलाकात के बाद फिंगरप्रिंट भी मिटाए; सीक्रेट जानकारी लीक होने का खतरा





नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने बुधवार को चीन की राजधानी बीजिंग में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। डेली मेल के मुताबिक, इस मुलाकात के बाद किम जोंग के गार्ड्स उनका जूठा गिलास अपने साथ ले गए। उन्होंने उस कुर्सी-टेबल को भी सावधानी से साफ कर दिया, जिस पर किम बैठ थे।

रूसी पत्रकार अलेक्जेंडर युनाशेव ने बताया कि मीटिंग के बाद कुर्सी, टेबल और आस पास की चीजों को इस तरह साफ किया कि उन पर किम का कोई निशान नहीं छूट जाए।

एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि ये रूस और चीन की जासूसी से बचने की कोशिश हो सकती है या फिर किम अपनी हेल्थ की जानकारी छिपाना चाहते हैं। किसी नेता के फिंगर प्रिंट और मल-मूत्र से उसके DNA और हेल्थ से जुड़ी सीक्रेट जानकारी पता की जा सकती है।


सीक्रेट जानकारी लीक होने का खतरा

  • फिंगरप्रिंट से किसी भी इंसान के सीक्रेट दस्तावेज तक पहुंच हासिल की जा सकती है। फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल फोन, लैपटॉप, और सीक्रेट ठिकानों में एंट्री के लिए भी होता है।
  • किसी भी देश के नेता का स्वास्थ्य ‘टॉप सीक्रेट’ माना जाता है। अगर ये जानकारी बाहर आ जाए तो दुश्मन देश उसकी कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं।
  • विदेशी एजेंसियां स्वास्थ्य रिपोर्ट लीक कर यह छवि बना सकती हैं कि राष्ट्रपति कमजोर या बीमार हैं। इससे घरेलू राजनीति और जनता का भरोसा डगमगा सकता है।
  • यही वजह है कि दुनिया के कई देशों की सिक्योरिटी एजेंसी विदेश दौरे पर अपने नेता के फिंगरप्रिंट साफ कर देती हैं और उनके मल-मूत्र वापस ले जाती है।

कोरोना के बाद पहली बार चीन पहुंचे किम जोंग

पत्रकार युनाशेव के मुताबिक, किम और पुतिन की मुलाकात अच्छी रही। दोनों नेता खुश थे और बाद में साथ में चाय पीने गए। किम ने पुतिन से कहा- अगर मैं रूस के लिए कुछ कर सकता हूं, तो मुझे खुशी होगी।

पुतिन ने उत्तर कोरिया को यूक्रेन में सैनिक भेजने के लिए शुक्रिया कहा। कोविड-19 के बाद किम जोंग का यह पहला चीन दौरा था। यहां उन्होंने पुतिन के साथ चीन की विक्ट्री डे परेड में हिस्सा लिया।

मंगलवार, 2 सितंबर 2025



 

अफगानिस्तान में फिर भूकंप आया, अबतक 1400 लोगों की मौत:तालिबान ने दुनिया से मदद मांगी, भारत ने 15 टन फूड आइटम और 1000 टेंट भेजे

काबुल2 घंटे पहले

अफगानिस्तान में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी हिस्से में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले अफगानिस्तान के जलालाबाद में रविवार रात 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था।

भूकंप से मरने वालों की संख्या अब तक 1411 हो गई है, जबकि घायलों का आंकड़ा 3250 से ज्यादा हो गया है। रविवार को जिस वक्त भूकंप आया तब ज्यादातर लोग सो रहे थे, इस वजह से वे इमारतों के मलबे में दब गए। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक तालिबान ने इसकी जानकारी दी है।

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने दुनियाभर से मदद मांगी हैं। इसके बाद भारत ने मदद के लिए 1000 टेंट काबुल भेजे हैं। साथ ही, 15 टन खाने का सामान काबुल से कुनार भेजा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने X पर लिखा कि भारत आगे भी राहत सामग्री भेजेगा। 2021 में तालिबान सरकार बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने अफगानिस्तान की मानवीय सहायता रोक दी थी।

भूकंप से तबाही की 10 फुटेज...

अफगानिस्तान में आए भूकंप के बाद जनाजे की नमाज पढ़ते लोग। हादसे ने सैकड़ों परिवारों को उजाड़ दिया और कई गांवों को तबाह कर दिया।
अफगानिस्तान में आए भूकंप के बाद जनाजे की नमाज पढ़ते लोग। हादसे ने सैकड़ों परिवारों को उजाड़ दिया और कई गांवों को तबाह कर दिया।
अफगानिस्तान में आए भीषण भूकंप के बाद सफेद कफन में लिपटे शव। इस त्रासदी ने कुनार में सैकड़ों लोगों की जान ले ली।
अफगानिस्तान में आए भीषण भूकंप के बाद सफेद कफन में लिपटे शव। इस त्रासदी ने कुनार में सैकड़ों लोगों की जान ले ली।

भूकंप से तबाह घर में अपनों को तलाश रहा बच्चा।
भूकंप से तबाह घर में अपनों को तलाश रहा बच्चा।
सेना के जवान और आम नागरिकों ने भूकंप पीड़ितों को मलबे से बाहर निकालकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
सेना के जवान और आम नागरिकों ने भूकंप पीड़ितों को मलबे से बाहर निकालकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
एक शख्स भूकंप से तबाह हुए घर में अपना सामान और अपनों को खोज रहा है।
एक शख्स भूकंप से तबाह हुए घर में अपना सामान और अपनों को खोज रहा है।
भूकंप से प्रभावित एक गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
भूकंप से प्रभावित एक गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
srcset="https://images.bhaskarassets.com/webp/thumb/512x0/web2images/521/2025/09/02/unnamed-19_1756794590.png" style="box-sizing: border-box; margin: 0px; padding: 0px;" type="image/webp">घर के मलबे पर खड़ा तबाही का मंजर देखता व्यक्ति।
घर के मलबे पर खड़ा तबाही का मंजर देखता व्यक्ति।
स्थानीय लोग भूकंप से क्षतिग्रस्त हुए घरों को छोड़कर जा रहे हैं।
स्थानीय लोग भूकंप से क्षतिग्रस्त हुए घरों को छोड़कर जा रहे हैं।
srcset="https://images.bhaskarassets.com/webp/thumb/360x0/web2images/521/2025/09/02/whatsapp-image-2025-09-02-at-124503-pm_1756799404.jpeg" style="box-sizing: border-box; margin: 0px; padding: 0px;" type="image/webp">पीड़ितों को एयर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पीड़ितों को एयर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
तस्वीर एक घायल अफगान युवक की है, जिसे सेना के जवानों और राहतकर्मियों ने रेस्क्यू किया है।
तस्वीर एक घायल अफगान युवक की है, जिसे सेना के जवानों और राहतकर्मियों ने रेस्क्यू किया है।

PM मोदी ने भी संवेदना जताई

>PM मोदी ने अफगानिस्तान में आए भूकंप पर दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा-
srcset="https://images.bhaskarassets.com/webp/thumb/512x0/web2images/521/2025/09/02/normal-text-quote-9_1756799916.png" style="box-sizing: border-box; margin: 0px; padding: 0px;" type="image/webp">


 

पंजाब में बाढ़ को लेकर सिरसा में किसानों की मीटिंग:बोले-राशन और पशु चारा भेजा जा रहा, खेतों में रेत जमा






पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए सिरसा में आज यानी मंगलवार को किसानों ने मीटिंग की। उन्होंने बताया कि पंजाब में हजारों गांव, फसलें और पशुधन को भारी नुकसान हुआ है। बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने इसकी अगुवाई की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश से स्थिति अभी भी सामान्य नहीं है।

अधिकांश क्षेत्रों में अगली छमाही की फसल की बुवाई भी संभव नहीं है। गांवों में पानी भरने और पशुओं की मौत से हालात और बिगड़ सकते हैं। बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। खेतों में कई फुट रेत जमा हो गई है, जिसे साफ करने में काफी समय लगेगा।

औलख ने याद दिलाया कि पंजाब ने आजादी से पहले और बाद में देश के लिए बड़ी कुर्बानियां दी हैं। सुनामी, भूकंप और कोरोना जैसी आपदाओं में पंजाब हमेशा मदद के लिए आगे रहा है। अब जब पंजाब मुसीबत में है, देश के हर प्रांत से मदद भेजी जा रही है। हरियाणा के गांवों से राशन, सूखा पशु चारा और राहत सामग्री इकट्ठा की जा रही है। इसी संदर्भ में सिरसा जिले के किसानों से राहत सामग्री इकट्ठा करने के लिए विचार-विमर्श किया गया।

  वर्ल्ड अपडेट्स: ईरान ने भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा रोकी; फर्जी नौकरी और तस्करी मामलों के बाद फैसला ईरान सरकार ने भारतीय न...